राघवेंद्र कुमार
राजेश बहादुर सिंह ने नए थानाध्यक्ष के रूप में किया पदभार ग्रहण
गाजीपुर भावरकोल थाने में नए थानाध्यक्ष के रूप में राजेश बहादुर सिंह ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान -पहचान की इसके बाद उन्होंने थाने परिसर का जायजा लिया नए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार-विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया और थाने के समस्त कर्मचारियों से कहा कि अपनी समस्या लेकर थाने पर आए सभी फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आए और उनकी समस्या का समाधान दिलाए आप को बता दे की इससे पहले राजेश बहादुर सिंह बिरनो थाने में तैनात थे





