सुनील गुप्ता
गाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता रेलवे और स्वास्थ्य विभाग के फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी बरामदरे
लवे और स्वास्थ्य विभाग नौकरी के नाम पर करते थे ठगी
सचिवालय के सचिव बनकर और मंत्री के निजी सचिव बनकर करते थे यह कारोबार पुलिस और स्वाट ने किया भंडाफोड़
स्वास्थ्य एवं रेलवे जैसे विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार
खबर गाजीपुर से है जहां पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा अपराध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज गाजीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है आपको बता दें कि स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग और रेलवे जैसे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का आज गाजीपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है जिसमें तीन अभियुक्तों को जंगीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है जिसमे 1.मीता तिवारी पत्नी अंकुश तिवारी 2.अंकुश तिवारी पुत्र ओमप्रश तिवारी निवासीगण वार्ड नं0 12 सिमगा मन्दिर गली थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ अन्य पता – कृष्णनगर वार्ड नं0 24 मैहर थाना सिटी कोतवाली जनपद सतना (म0प्र0)अन्य पता – छोटा चाका नैनी रेलवे स्टेशन के पास थाना नैनी जनपद प्रयागराज अन्य पता – मदीना मस्जिद के पास भातीपुरा जनपद महोबा 3.कमलकान्त सिद्धार्थ पुत्र संजय सिद्धार्थ निवासी धर्माडीह थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर बताया ठगी करने वाले लोग सचिवालय के सचिव तथा मंत्री के निजी सचिव सचिव बताकर यह कारोबार करते थे तीन फर्जी जॉइनिंग लेटर रेलवे विभाग और और एक स्वास्थ्य विभाग का स्थायीकरण पत्र भी बरामद हुआ है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है इनके और भी नेटवर्क के बारे में खंगाल रही गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ,उ0नि0 लालबहादुर सिंह ,सुधीर कुमार राय ,सदानन्द यादव रंजना कनौजिया ,विकाश श्रीवास्तव स्वाट/सर्विलांस टीम ,राकेश सोनकर स्वाट/सर्विलांस टीम





