राघवेंद्र कुमार
गाजीपुर मुहमदाबाद स्वाट/सर्विलांस टीम व कोतवाली मुहम्मदाबाद की पुलिस टीम के द्वारा 2 शातिर गांजा तश्करो को गांजा, एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। आप को बता दे की शनिवार की रात में स्वाट/सर्विलांस टीम व प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद चेकिंग करने के मुखबिर से सूचना मिली की दो तस्कर बाइक से गांजा लेकर कही जा रहे है इसके बाद हरकत में आई पुलिस अहिरौली प्राइमरी स्कूल के पास से बक्सर (बिहार) की तरफ से आ रहे 2 तस्करों को धर दबोचा तलासी में गिरफ्तार तस्करों के पास से 20 किलो 100 ग्राम गाँजा, एक तमन्चा 315 बोर एक कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तस्करों ने अपना नाम बनारसी उर्फ भगेलू यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम भीमापार थाना सैदपुर उम्र 48 वर्ष और अरविन्द उर्फ पिन्टू यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी औड़िहार थाना सैदपुर उम्र 35 वर्ष बताया गिरफ्तार अभियुक्तों के उपर जनपद के विभिन्न थानों में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।





