राघवेंद्र कुमार
ट्रक से दुर्घटना के बाद ट्रक चालकों ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाए गए वसूली का आरोप फर्जी
भांवरकोल। थाना क्षेत्र में बाईक सवार को टक्कर मरने के बाद मुहम्मदाबाद के तरफ भाग रहे ट्रक को पुलिस द्वारा रोके जाने पर ट्रक चालकों ने हंगामा कर दिया। जिसकी सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के द्वारा अपने हमराहियों के साथ भांवरकोल थाने के गेट के सामने वाहनों की गहनता से चेकिंग शुरू कर दिया गया ताकि भाग रहे दुर्घटना में संलिप्त वाहन को पकड़ा जा सके। जिससे कुछ नाराज ट्रक चालकों ने हंगामा कर दिया इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
हालांकि इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने घायल के तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है
वहीं वायरल वीडियो के संबंध में उन्होंने बताया कि यह वीडियो करीब तीन दिन पुराना है। वायरल वीडियो में जो आरोप लग रहा है वह बिल्कुल निराधार है। इस तरह का आरोप लगाकर पुलिस को बदनाम करने कीया जा रही है क्षेत्र में लगातार भावरकोल थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ताबड़तोड़ अपराधियों पर व अपराध करने वाले पर कार्रवाई की जा रही है जिसको लेकर क्षेत्र में उनकी लोगों में लोकप्रियता बढ़ती जा रही है





