रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कृषि विज्ञान केन्द्र में धूमधाम से सम्पन्न हुआ
गाजीपुर । वृक्षारोपण महाअभियान-2023 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन आकुशपुर कृषि विज्ञान केन्द्र गाजीपुर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्व0प्रभार)स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन मंत्री उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । आकुशपुर कृषि विज्ञान केन्द्र भूमि पर मियांवाकी वृक्षारोपण में कुल 34 हजार पौध रोपण किये गये। मा0मुख्य अतिथि रवीन्द्र जायसवाल,विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने क्रमशः रूद्राक्ष, हरिशंकरी, त्रिदेवी एवं अन्य लाभकारी पौधो का रोपण पूरे विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ परिसर में किया।कार्यक्रम मे मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को वन विभाग द्वारा रूद्राक्ष के पौध भेट स्वरूप देकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो ने स्कूली छात्र-छात्राओ मे यूनिफार्म, किताबे एवं पौधरोपण हेतु पौध का वितरण किया गया। यूनिफार्म एंव किताबे पाकर छात्र-छात्राओ के चेहरे खिल उठे। तत्पश्चात मत्री जी ने उपस्थित समस्त आगन्तुको को वृक्षारोपण के प्रति शपथ दिलाई।
मंत्री ने भगवान के चरणों में नमन तथा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में जनपद में कुल 33 लाख 86 हजार 853 पौधरोपण किया जाना है । उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के अंदर वृक्षारोपण अति आवश्यक है क्योंकि वनों एवं पेड़ पौधों से जड़ी बूटियां, औषधियां, फल, फूल प्राप्त होते है तथा इसका लाभ आम जन को प्राप्त होता है।





