रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
19 जुलाई को गाजीपुर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
संघ प्रमुख मोहन भागवत सिद्ध पीठ हथिया राम में करेंगे रात्रि प्रवास
हथिया राम पीठ के महा मंडलेश्वर भवानी नंदन यति ने पीसी कर दी जानकारी
यति महाराज ने मीडिया को बताया कि संघ प्रमुख दूसरी बार आएंगे हथिया राम मठ।
गाजीपुर के जखनिया तहसील क्षेत्र में भुडकुड़ा थाना अंतर्गत हथियाराम सिद्ध पीठ में संघ प्रमुख मोहन भागवत का आगमन आगामी 19 जुलाई को होना तय है। इस बात की जानकारी देने के लिए हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज ने आज सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को यह जानकारी दी, उन्होंने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत मठ के कार्यक्रमों से काफी प्रभावित रहते हैं और सैकड़ों साल पुरानी बुढ़िया माई मंदिर के प्रति आस्था रखते हैं, इसके चलते आगामी 19 जुलाई को उनका आगमन हथियाराम सिद्ध पीठ में होना तय है इस दौरान वह मठ में पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और इस मौके पर उनका एक संक्षिप्त उद्बोधन का भी कार्यक्रम होगा। इसी क्रम में नवग्रह उपवन का भी उद्घाटन संघ प्रमुख करेंगे जो क्षेत्र के लिए एक दुर्लभ कार्य होगा, उन्होंने बताया कि संघ प्रमुख की इच्छा के अनुसार मठ में उनको रात्रि प्रवास भी करना है, फिलहाल संघ प्रमुख के आगमन की पुष्टि होने के बाद हथिया राम मठ के संपर्क मार्गों के साथ मठ में उनके कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।





