रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
कोतवाली मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही 2 हेरोईन तस्कर चढे पुलिस के हत्थे
खबर गाजीपुर से है जहा पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 10.07.2023 को स्वाट/सर्विलांस टीम व कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर हीरोइन की तस्करी करने जा रहे 2 हेरोईन तस्कर को हाटा क्रासिंग जनपद गाजीपुर के पास से गिरफ्तार कर कुल 820 ग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) 01अदद दो पहिया वाहन मोटरसाइकल व 03 अदद मोबाईल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण के सम्बन्ध में यह भी अवगत कराना है कि इनके गिरोह के अन्य सदस्यो को गाजीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जिनके द्वारा आस-पास के जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी की जाती रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- वीरेन्द्र कुमार यादव पुत्र अच्छेलाल यादव निवासी ग्राम केशवपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 28 वर्ष 2-इन्द्रदेव कुशवाहा पुत्र स्व0 पराग कुशवाहा निवासी मदारपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 54 वर्ष
जिनके पास से कुल 820 ग्राम नाजायज हिरोइन बरामद की गई है जिसकी कीमत 82 लाख रुपए आकी जा रही है
बाईट – ओमवीर सिंह, एसपी गाजीपुर।





