रिजवान अंसारी गाजीपुर,,
महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न
गाजीपुर/ रविवार को महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में कैंप कार्यालय गाजीपुर में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संगठन महामंत्री उग्रसेन सिंह के द्वारा की गई जिसमें आगामी प्रांतीय सम्मेलन कराने हेतु एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
संगठन में मुख्य रूप से प्रांतीय सम्मेलन को लेकर 3 सितंबर 2023 रविवार को संगठन के सर्वसम्मति से सिद्ध पीठ हथियाराम जखनिया गाजीपुर में कराने का फैसला लिया गया, वही संगठन को मजबूती को देखते हुए रिक्त मंडल अध्यक्ष पद पर दोबारा चयन करते हुए वेद प्रकाश पांडे को महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मंडल अध्यक्ष पर चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में तहसील जखनिया के रिक्त तहसील अध्यक्ष पद पर भगवान राम को नियुक्त किया गया, वहीं रिक्त सदर तहसील से कमलेश कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया, इसी क्रम में रिजवान अंसारी को जखनिया तहसील का महामंत्री मनोनीत किया गया एवं आनंद प्रजापति को गाजीपुर जिले का जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वही इस बैठक में महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण यादव, प्रदेश संगठन मंत्री उग्रसेन सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत विक्रम यादव, शिव प्रकाश पाण्डेय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला मंत्री गुड्डू सिंह यादव, प्रदेश संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, रिजवान अंसारी, आनंद प्रजापति, अजीत मोदनवाल, भैया लाल यादव, एवं सभी सम्मानित पदाधिकारिय पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।





