गाजीपुर
रिपोर्ट,, रिजवान अंसारी
गाजीपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस पर मनिहारी के प्रधान संघ के अध्यक्ष अंशू सिंह ने अपने साथियों के साथ रक्तदान किया है।
आपको बताते चलें कि अंशू सिंह के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन के साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया है।
अंशू सिंह ने कहा कि आज यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस भी है।सभी को पर्यावरण के प्रति सचेत होना चाहिये।
उन्होंने कहा कि हम सभी पर्यावरण संतुलन में सहयोग कर सकते हैं।पर्यावरण को लेकर हम सभी अभी भी नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा।बूंद-बूंद से ही सागर बनता है और वक्त रहते हम ग्रीन हाउस प्रभाव के प्रति सचेत नहीं हुए तो आने वाले वक्त में मुश्किल हो सकती है।





