गाजीपुर,दिनांक05.06.2023
रिपोर्ट,, रिजवान अंसारी
थाना कोतवली जनपद गाजीपुर क्षेत्र में जुआ खेलते समय 05 शातिर जुआरी गिरफ्तार
जुआ खेलते समय मौके से हारजीत की बाजी लगा हुआ रु0 3,08,500/- एवं जामा तलाशी का रु0 22000/- तथा ताश के 02 गड्डी पत्ते एवं 08 मोटर साइकिले तथा 03 अदद मोबाइल बरामद एवं जुआ खिलवाने वाला मकान मालिक सहित अन्य जुआरी मौके से फरार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक,गाजीपुर महोदय द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 04.06.2023 को प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर होकर विशेश्वरगंज चौराहे पर मौजुद था कि मुखबिर खास के जरिये सूचना मिली कि कई दिनो से भवन स्वामी गोरख बिन्द पुत्र कुशहर बिन्द निवासी टेडवा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा अपने ग्राम टेढ़वा स्थित मकान में बाहरी ब्यक्तियो को बुलाकर मकान के अन्दर जीत हार की बाजी लगवाकर ताश के पत्तों से अवैध रूप से जुआ खेलते व खेलाते हुये व्यापक स्तर पर धन अर्जित कर रहा है यदि जल्दी किया जाय तो कुछ जुआरी सहित तास के पत्ते व रूपयो के साथ पकड़े जा सकते है, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय समस्त हमराहीयान के मुखवीर द्वारा बताये गये स्थान टेढवा से पुलिसिया टेक्टिस का प्रयोग करते हुए जुआ खेल रहे 5 व्यक्तियो को मौके पर ही समय करीब 20.00 बजे पकड़ लिया गया तथा अफरा तफरी का लाभ उठाते हुये कुछ व्यक्ति भागने मे सफल रहे, भागने वाले व्यक्तियो का तीन अदद एनड्राईड मोबाईल मौके से बरामद हुआ तथा फर्स /जमीन पर सफेद रंग के गमछे मे रखे हुये 500 रू के बहुत सारे नोटो की गड्डी व ताश की 2 गड्डी बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली गाजीपुर पर मु0अ0स0 281/2023 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता तथा आपराधिक इतिहास का विवरणः-*
1.सुगेन्द्र लाल पुत्र स्व0 तुफानी बिन्द निवासी पिपरही थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर।
2.नर्वदेश्वर मिश्र पुत्र स्व0 बैजनाथ मिश्र निवासी बाबूराय पुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
3.मृत्युन्जय गुप्ता पुत्र स्व0 सुरेन्द्र प्रसाद निवासी नवपुरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
4.भीम मल्ल पुत्र स्व0 लक्ष्मण मल्ल निवासी खीरी कोठा थाना मधुबन जनपद मऊ
5.मिण्टू वर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र वर्मा निवासी बालापुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर।
फरार अभियुक्तों का नाम व पता
1.गोरखबिन्द पुत्र कुशहर बिन्द निवासी रजदेपुर टेढ़वा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
2. रेयाजुद्दीन खां पुत्र सलाउद्दीन खां निवासी काजीमण्डी तुलसिया का पुल थाना कोतवाली,गाजीपुर
3.मनिका बिन्द पुत्र राधेश्याम बिन्द नि0 शेखपुर थाना बिरनो, गाजीपुर
4.अन्य अज्ञात अभियुक्तगण





