सुनील गुप्ता
गाजीपुर बिरनो थाना पुलिस को मिली कामयाबी अवैध देसी तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार आपको बता दें कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब बिरनो थाने के उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव अपने हमराहीयों के साथ क्षेत्र में भ्रमण सील थे कि इसी दौरान भावरहा पुलिया से मीरपुर जाने वाले रोड पर एक संदिग्ध युवक दिखाई पड़ा जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस द्वारा घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया गया पकड़े गए युवक से कड़ाई से पूछताछ करने पर बबलू चौहान पुत्र राम प्रसाद चौहान निवासी नसरतपुर थाना बिरनो बताया तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ सारे प्रकरण की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव कांस्टेबल मुलायम यादव कांस्टेबल जितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे





