आनंद कुमार
मरदह गाजीपुर | जनबिन्दु समाचार पत्र पोर्टल पर लगी खबर का दिखा “असर” उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। राकेश कुमार दीक्षित, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, विकासखण्ड-मरदह गाजीपुर का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश दिनांक 14.03.2023 के क्रम में राकेश कुमार दीक्षित का स्थानान्तरण सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खण्ड-सादात में किया गया है। उनके स्थान पर नवीन कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, विकास खण्ड-मरदह के रूप में अग्रिम आदेश तक तैनात किया जाता है तथा निर्देशित किया जाता है कि वे अपने कार्यों के साथ-साथ सहायक विकास अधिकारी पंचायत गाजीपुर के पद के दायित्वों का निवर्हन करेंगे। इसके लिए इनको अतिरिक्त भत्ता देय नही होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर अंशुल मौर्य ने दिया। मालूम हो कि एडीओ पंचायत राकेश कुमार दीक्षित जब से मरदह ब्लाक पर एडीओ पंचायत का कार्यभार ग्रहण किए तबसे लगातार किसी ना किसी कार्य के बहाने अपने कर्तव्य निभाने में असमर्थ रहे, लेकिन सफाई कर्मचारियों से गठजोड़ करके तथा उन पर बेजा दबाव बनाकर धन उगाही करने में जुटे रहे। लेकिन शासन की मंशा अनुसार व जनप्रतिनिधियों व जनता के कार्यों से इनका सरोकार दूर दूर तक नही रहा। जिसको लेकर स्थानीय संवाददाता ने इस मामले की गंभीरता से समाचार प्रकाशित किया जिसको लेकर पूरे जनपद में हड़कंप मच गया था। उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से एडीओ पंचायत राकेश कुमार दीक्षित का सादात ब्लाक पर तैनाती करते हुए। ग्राम पंचायत अधिकारी नवीन कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार प्रभारी एडीओ पंचायत पद पर तैनात किया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार नवीन कुमार सिंह जिले में तेजतर्रार कर्मचारी के रूप में अपनी ख्वाती बनाई है। जिससे उन्हें दोबारा विकासखंड मरदह का प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत के रूप में तैनात किया गया है। वहीं दूसरी ओर अपनी कार्य करने की नियत के लिए मशहूर नवीन कुमार सिंह के तैनाती के बाद विकासखंड के सफाई कर्मचारियों व पंचायत सहायकों में खलबली मच गई है। कईयों की रातों की नींद उड़ गई वहीं कईयो की गर्दन फंसने की उम्मीद है।





