रिपोर्ट -राघवेन्द्र कुमार
गाजीपुर भावरकोल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 25 हजार के इनामिया को पुलिस ने दबोचा आप को बता दे की गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आज भावरकोल थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे की इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की 25हजार का इनामिया विश्वनाथ राय पुत्र स्वर्गीय सर्वदेव राय निवासी ग्राम शेरपुर खुर्द थाना भावरकोल जो अपने डेरे पर मौजूद है सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार अपने हमराहियो के साथ विश्वनाथ राय के डेरे पर पहुंचे और घेराबंदी कर मौके से विश्वनाथ राय को धर दबोचा विश्वनाथ राय के खिलाफ लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय, कांस्टेबल चंद्रभान बिंद्, राजू कुमार, देवेंद्र कुमार, महिला कास्टेबल एकता देवी, नंदनी यादव ,शामिल रही





