रिपोर्ट – सुनील गुप्ता
गाजीपुर दो शराब तस्करों को अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने भेजा जेल आपको बता दें कि बिरनो थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्र में अपने हमराहियो के साथ क्षेत्र में भ्रमण थे इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली की भडसर पुलिस चौकी के पृथ्वीपुर इलाके के पटेल बिल्डिंग मटेरियल के पास दो शराब तस्कर अंग्रेजी शराब की बोतल के साथ मौजूद है इसके बाद थानाध्यक्ष के अपने हमराहीयो के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देख दोनों शराब तस्कर इधर-उधर होने लगे लेकिन पुलिस द्वारा दोनों को धर दबोचा गया कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम कृष्णा सिंह पुत्र स्वर्गीय जगत नारायण सिंह निवासी गोविंद राय पट्टी थाना गहमर एवं अजय यादव पुत्र चंद्रिका यादव निवासी वेद पुरवा शास्त्री नगर थाना कोतवाली गाजीपुर बताया पुलिस द्वारा इनके पास से एक बोरी में 16 बोतल (नैना प्रीमियम) अंग्रेजी शराब और दूसरी बोरी में 17 बोतल (राजधानी) अंग्रेजी शराब सहित एक पैशन मोटरसाइकिल बी ,आर 03 टी 3148 व एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी भी बरामद किया गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक मुन्नालाल शर्मा, कांस्टेबल रमन सिंह, सतरंजन सिंह ,शशांक प्रताप सिंह महिला कांस्टेबल प्रियंका मौजूद





