सुनील गुप्ता
गाजीपुर बिरनो पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चोरी गए सोलर पैनल के साथ 3 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र में बीते पिछले दिनों चोरों ने बिरनो राजकीय हाई स्कूल में लगे सोलर पैनल को गायब कर दिया था जिसका फुटेज स्कूल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही थी कि इसी दौरान गणतंत्र दिवस के दिन क्षेत्र में बिरनो थाने के एसआई ओम प्रकाश यादव अपने हमराहीयों के साथ क्षेत्र में भ्रमणसील थे की इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि नियाव पुलिया के पास कोटिया माता मंदिर के पास कुछ लड़के कुछ छुपा रहे हैं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बताए हुए जगह पर तत्काल पहुंचे पुलिस को देखते यह तीनों लड़के इधर-उधर के भागने लगे जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ाकर तीनों को धर दबोचा जिसमें रोहित बनवासी पुत्र नंदलाल बनवासी उम्र 22 वर्ष ,शिवानंद गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता उम्र 15 वर्ष ,गुलाब भारती पुत्र नंदलाल उम्र 15 वर्ष बताया पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले बिरनो में राजकीय हाई स्कूल से सोलर प्लेट की चोरी किया थे जिसे हम सोलर प्लेट यही छुपाए थे और बेचने के फिराक में थे लेकिन हम पकड़े गए पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक साथी आकाश यादव पुत्र वेद प्रकाश यादव उर्फ हनुमान यादव, इनवा रसूलपुर थाना बिरनो है जो फरार है पुलिस द्वारा इसको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह युवक काफी दिनों से चोरी की घटनाओं में संलिप्त था पुलिस द्वारा इन्हें संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया





