रिपोर्ट राघवेंद्र कुमार
गाजीपुर भांवरकोल थाना क्षेत्र मे रिवाल्वर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि बुधवार की शाम मच्छटी चौकी इंचार्ज ओंमकार तिवारी अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में सांदिग्ध ब्यक्तियों की तलाश में कुन्डेसर चट्टी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक युवक सूरज को देख पुलिस ने रोका। तलाशी लेने पर उसके पास .32 बोर का प़तिबंन्धित रिवाल्वर एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक को 25 आर्म्स एक्ट में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज मच्छटी ओंमकार तिवारी, कांस्टेबल आकाश सिंह, मनोज यादव आदि रहे।





