गाजीपुर PTO द्वारा जिले में लगातार ओवरलोड डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में आज सुबह पीटीओ मनोज भारद्वाज के द्वारा जंगीपुर हाईवे पर अपने कर्मचारियों के साथ वाहन चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान चार ओवरलोड ट्रक आती दिखी पीटीओ के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ा दी और भागने लगा पीछे से पीटीओ द्वारा अपने वाहन से पीछा किया गया तो ट्रक चालक पूरी तरह से ट्रक को हाईवे पर लहराने लगा और हमारी गाड़ी को साइड नहीं दिया गया पीछा करते हुए 3 ट्रक भाग निकली किसी तरह से एक ट्रक धर्म कांटे पर रुकी तो ट्रक ड्राइवर पीटीओ के कर्मचारियों से उलझ गया और हाथापाई करने लगा इसके बाद पीटीओ द्वारा ट्रक को कांटा कराकर ओवरलोड मिला तब पीटीओ द्वारा ट्रक को बिरनो थाने लया गया पर थाने में ट्रक लेने से मना कर दिया गया तब जाकर पीटीओ द्वारा ट्रक यूपी 65 बीटी 6933 के ट्रक का फिटनेस टैक्स फेल ओवरलोड होने पर ₹75350 का चालान कर दिया गया चालान से तिलमिलाए ड्राइवर ने पीटीओ मनोज भारद्वाज पर पैसे मांगने का आरोप लगाया पीटीओ ने कहा कि ड्राइवर द्वारा लगाए गए पैसे मांगने का आरोप पूरी तरह से गलत है हमने आज लगभग आधा दर्जन ट्रकों का चालान लगभग 385490 रुपए का किया गया





