दिव्यलोक रा.पत्रकार संघ की आवश्यक बैठक
गाजीपुर । दिव्यलोक रा. पत्रकार संघ उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक बैठक दिनांक 14 दिसंबर दीन बुधवार को गाजीपुर के कार्यालय में दिव्यलोक रा. पत्रकार संघ के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती के लिए विचार विमर्श और जनपद गाजीपुर के जिला अध्यक्ष श्री सुधीर राय जी कि अध्यक्षता में जिला इकाई के खाली पदों की नियुक्ति की गई, जिसमें गाजीपुर जनपद के जिला उपाध्यक्ष हेमंत पांडे, जिला महामंत्री अजय कुमार, जिला मीडिया प्रभारी पुनीत कुमार त्रिपाठी, जिला सचिव आरिफ वारसी और साथ ही साथ जखनियां तहसील के तहसील अध्यक्ष हसन खान और सैदपुर तहसील से शिव प्रकाश पांडे जी की नियुक्ति की गई। जिसमे संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी के उपस्थिति रहे। इसी के साथ चंदौली जिले के जिला अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई । चंदौली जिला के जिला अध्यक्ष रजनीकांत पांडे बनाए गए और सकलडीहा तहसील से तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु पांडे को बनाया गया और साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रदीप दुबे को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियूक्त किया गया व प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में श्री आलोक चौबे को नियुक्त किया गया।जिसमे दिव्यलोक रा. पत्रकार संघ के सम्मानित पदाधिकारी सदस्य राष्ट्रीय संरक्षक राजेश चौबे जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष के एन शर्मा, रजत श्रीवास्तव, महताब आलम, रामप्रवेश शर्मा, प्रीतेश शाहू, रतन श्रीवास्तव, वीर बहादुर मोर्या, प्रमोद कश्यप, सुनिल कुमार, आदि समस्त सदस्य मौजुद थे।





