रिपोर्ट- सुनील गुप्ता
गाजीपुर बिरनो दो गुटों में जमकर चले लाठी डंडे जी हा आप को बता दे की शहाबुद्दीनपुर गांव मे दीपावली की शाम हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। प्रथम पक्ष के अनुज यादव पुत्र रामराज यादव के तहरीर पर 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पाजीकृत कराया गया ,तो वहीं दूसरे पक्ष के रामा यादव पुत्र मिश्री यादव के तहरीर पर 15 लोगों की खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूरा मामला जमीन का पुराना विवाद चल रहा है इसी बीच दीपावली की शाम को एक खेत से दूसरे खेत में ट्रैक्टर ले जाने की बात पर कहासुनी हो गई जिस पर बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गया फरसा लाठी डंडा से हुए मारपीट में दोनों पक्ष से चार चार लोगों को गंभीर चोट आई है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया मिली जानकारी के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है वहीं थानाध्यक्ष बिरनो ने बताया कि अभी घायलों के इलाज के संबंधित प्रक्रिया चल रही है बहुत जल्द जांच कर गिरफ्तारी की जाएगी और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।





