राघवेंद्र कुमार
गाजीपुर भावरकोल पुलिस अधीक्षक रोहन बोत्रे द्वारा जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध व अपराधियों पर इनामी वांछित की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में आज भावरकोल पुलिस को सफलता हाथ लगी आपको बता दें कि थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय अपने हमराहीओं के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली की 14-10- 2022 को पंजीकृत मुकदमा संख्या 202/2022 धारा 376 506 भादवी व 3/4 पास्को एक्ट का वांछित अभियुक्त शकील पुत्र ताजुद्दीन निवासी ग्राम पखनपुरा थाना भावर कोल गाजीपुर पखनपुरा हैदरिया के पास बने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास पार्क के सामने खड़ा है मुखबिर की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया गिरफ्तार करने वाली टीम में सत्येंद्र कुमार राय थानाध्यक्ष भावरकोल कांस्टेबल चंद्रभान बिंद ,रमाशंकर गौतम ,पंकज सिंह, महिला कास्टेबल नंदिनी ,एकता देवी मौजूद रहे





