सुनील गुप्ता

गाजीपुर पुलिस कप्तान गाज़ीपुर रोहन बोत्रे के द्वारा मरदह व बिरनो थाने का निरीक्षण किया गया आपको बता दें कि गाजीपुर जनपद में आए नए पुलिस कप्तान पी रोहन बोत्रे ने जिले में चार्ज लेते ही एक्शन में नजर आते दिखे जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के पहले ही दिन उन्होंने जंगीपुर और कोतवाली थाने का निरीक्षण किया व दिशा निर्देश दिए आज पुलिस अधीक्षक के द्वारा बिरनो थाने व मरदह थाने का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस ,महिला हेल्पडेस्क ,कार्यालय, हवालात ,मालखाना,बैरक इत्यादि का निरीक्षण किया गया व महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़ित महिलाओं के प्रार्थना पत्र पर भी की गई कार्रवाई का फीडबैक लिया पुलिस कप्तान द्वारा थाना क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर व अपराधियों व अपराध के बारे में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को गंभीरतापूर्वक देखने हेतु आदेशित किया गया साथ ही पुलिस कप्तान द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्यवाही के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली गई





