सुनील गुप्ता
ग़ाज़ीपुर में स्थानीय कस्बे के मुख्य मार्ग पर जखनिया स्टेशन के पूर्वी केबिन का गेट दोपहर में पिकअप के धक्के से टूट कर अलग हो गया
मंगलवार की दोपहर मैं ट्रेन आने का समय होने के बाद गेट मैन गेट बंद करने के लिए नीचे गिरा रहा था कि उसी समय तेज रफ्तार पिकअप जल्दबाजी में गेट बंद होने से पहले निकलने के चक्कर में गेट को तोड़ते हुए चली गई बाद में रेलवे द्वारा इमरजेंसी गेट बंद कर ट्रेन को पास कराया गया सूचना मिलने के बाद विभाग के तकनीशियन को बुलाकर शाम तक मरम्मत का कार्य चल रहा था गेटमैन ने बताया कि जिस पिकअप ने गेट को तोड़ा है उसका नंबर नोट कर लिया गया है उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी





